बघौली : पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स के द्वारा बघौली थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया गया जिसमे उन्होंने थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज को निर्देशित किया कि समस्त भूमि विवाद के संबंध में राजस्व विभाग केअधिकारियों के साथ सामंजस्य बनाकर सभी विवादों में शामिल व्यक्तियों को अनिवार्य रूप से पाबंद कराएं तथा प्रकरण भूमि विवाद रजिस्टर में अंकित कराएं।
उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि लंबित विवेचनाओं का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण करे तथा बैरिक, आवास, मेस, टॉयलेट आदि की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए और उन्होंने टॉप 10 अपराधियों पर कार्यवाही करने व महिला संबंधी अपराध में संवेदनशील होकर कार्यवाही करने के लिए भी कहा । उन्होंने अवैध शराब के विरुद्ध भी कड़ी कार्यवाही करने के लिए कहा । थाना प्रभारी को आदेशित किया कि वांछित वारंटियों के विरुद्ध तत्काल सख्त कार्यवाही करे