ज़मीनी विवाद में दबंगो ने कुनबे को पीटा, चार घायल; एक की हालत गंभीर

पीड़ित घायल के स्वजन ने एसपी को शिकायती पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार

कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जनपद के कड़ा धाम कोतवाली निवासी घूरे लाल पत्नी सुमैना देवी ने बताया कि हमारे जमीन पर गांव के दबंग लोग जबरन कब्जा कर रहे थे। तभी हम लोगों ने उसका विरोध किया। तो भन्नाए उक्त दबंगों ने घूरे लाल के घर पर चढ़कर लाठी डंडों से लैस होकर परिजनों को बेरहमी से मारा पीटा। जिससे घर के चार लोग घायल हो गए। जिसमे एक हालत गंभीर बताई जा रही है।जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जब कड़ा धाम कोतवाली में पीड़ित के परिजनो ने शिकायत की तो पुलिस ने कोई कार्यवाई नही की। दबंगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बजाय 151 में चालान कर दिया। पीड़ित परिवार वालों का आरोप है कि काफी दिन बीत जाने के बाद भी दबंगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। साथ ही परिवार के लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस को दबंगो ने पैसा दे दिया। जिससे पुलिस कोई भी कार्यवाई नही कर रही है। साथ ही दबंगो को सत्ता का सरंक्षण भी मिला है। जिसके कारण कई दिन बीत जाने के बाद भी पीड़ित परिवार को न्याय नही मिल पा रहा है और पुलिस दबंगो के खिलाफ कार्यवाई नही कर रही है। जिससे पीड़ित परिवार के लोगों ने एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय दिलाने की मांग की है।

बाईट- पीड़ित महिला