सिराथू, कौशाम्बी : सैनी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अजुहा के पशु बाजार मोड़ से राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ रहे साइकिल सवार वृद्ध को प्रयागराज की ओर से आ रहे बाईक सवार युवक ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच घायलों को आनन फानन जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।
मिली जानकारी के अनुसार शिवबाबू पुत्र बिंदेश्वरी मौर्य उम्र 52 वर्ष अटसरई थाना सैनी निवासी साइकिल से किसी काम के लिए अजुहा पशु बाजार मोड़ से राष्ट्रीय राजमार्ग पर आया था।
प्रयागराज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाईक सवार युवक रामचन्द्र 22 वर्ष के साथ पीछे बैठी महिला बिट्टू देवी निमंत्रण से वापस अपने घर लोहनपुर थाना किशनपुर जनपद फतेहपुर जा रहा था। तेज रफ्तार बाइक सवार ने पशु बाजार मोड़ से अजुहा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ रहे साइकिल सवार वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे तीनों घटना स्थल पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए। आस पास मौजूद लोगों की सूचना पर पुलिस चौकी अजुहा एस आई अजहर जमाल मय हमराही घटनास्थल पर पहुंच तीनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करा दिया है। वृद्ध साइकिल सवार की हालत नाजुक होने पर चिकित्सक ने एस आर एन अस्पताल प्रयागराज के लिए रिफर कर दिया है। जहां वृद्ध की हालत नाजुक बनी हुई है।
एमडी मौर्य की रिपोर्ट