बघौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार मारुति कार ने पीछे से ट्रक में टक्कर मार दी जिससे कार चालक घायल हो गया ।

मिली जानकारी के अनुसार कारचालक अकेले बरेली जा रहा था । तभी आगे चल रहे ट्रक में कार पीछे से घुस गयी । इस घटना की जानकारी ट्रक वाले को नहीं थी । वह कार को लखनऊ-हरदोई राजमार्ग पर बघौली चौराहा के किनारे बने ढाबे के पास से से 200 मीटर आगे तक घसीटता ले गया । स्थानीय लोग ने जब इस घटना को देखा तो उन्होंने ट्रक का पीछा कर ट्रक को रोका । ट्रक चालक को जब घटना की जानकारी हुई तो वह मौके से फरार हो गया । गाड़ी में बुरी तरह से फंसे होने पर चालक को तत्काल पुलिस की मदद से निकाल कर प्राइवेट वाहन से एक कांस्टेबल के साथ जिला अस्पताल भेजा गया । घायल की पत्नी, जो बरेली में है, को सूचना दे दी गई है।