कछौना (हरदोई): स्नातक एमएलसी चुनाव 2020 को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स तथा जिलाधिकारी अविनाश कुमार द्वारा मतदान बूथों का भ्रमण किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक तथा जिलाधिकारी द्वारा जिला पंचायत कार्यालय कछौना में बनाए गए मतदान बूथ का निरीक्षण किया गया, तथा मतदान स्थल पर बनाए गए कोविड-19 हेल्प डेस्क तथा मतदाता हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया। सभी संबंधित मतदान कर्मियों को मतदान में आने वाली समस्याओं का समाधान करने हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कर्मियों को निष्पक्षता एवं तत्परता से ड्यूटी करते हुए चुनाव संपन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया। मतदान के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी करने वाले को बख्शा नहीं जायेगा।
खबर- पी.डी. गुप्ता