लखनऊ- विधान परिषद में सपा ने कल नई खनन नीति का मामला उठाते हुए सरकार से राजस्व सम्बन्धी सवाल पूछा । मालूम हो कि सपा सरकार की नई खनन नीति की आलोचना करती रही है । भवन व अन्य निर्माण क्षेत्रों में मंहगाई की ठीकरा भी इसी नीति पर ही फोड़ा जाता रहा है । हालांकि जनता की दृष्टि से यह सही भी हो सकता है लेकिन सरकार की नीति और राजस्व प्राप्ति के लिहाज से नई नीति भाजपा सरकार के मुफीद रही है । सपा ने सरकार से पूछा कि नई नीति से कितना राजस्व प्राप्त हुआ है । इस पर सरकार की ओर से जवाब दिया कि पिछले साल के राजस्व 42 करोड़ की तुलना में 402 प्रतिशत अधिक राजस्व इस बार प्राप्त हुआ है ।