बघौली : स्नातक निर्वाचन लखनऊ खण्ड के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राम सिंह राणा व शिक्षक विधान परिषद के प्रत्याशी उमाशंकर पटेल लिए हरदोई की पूर्व सांसद श्रीमती ऊषा वर्मा ने साण्डी विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष शराफत अली के साथ व्यापक जनसम्पर्क कर वोट मांगे ।
जनसम्पर्क के बाद सपा साण्डी विधानसभा अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य मो. अयूब के आवास पर उपस्थित लोग से राम सिंह राणा को जिताने की अपील की । बैठक में महेंद्र वर्मा, अब्दुल सत्तार, सहजिल इसरार व अयोध्या प्रसाद आदि उपस्थित रहे ।