● कहीं छिनैती तो कहीं दरवाजे से चोर खोल ले जाते हैं भैंस, शाम ढलते ही चोर करने लगेते हैं हाथ साफ ।
कौशाम्बी : चरवा थाना क्षेत्र में अपराध बढ़े हैं लूट चोरी छिनैती की घटनाओं ने आम जनजीवन को व्याकुल कर दिया है । जनता इलाके में भयाक्रांत है घटनाओं का खुलासा करने में पुलिस फिसड्डी साबित हो रही है । तमाम घटनाओं को पेंडिंग विवेचना में डालकर पुलिस ने पत्रावली बंद कर दी है । बीते दिनों फिर हुई लूट चोरी की घटनाओं का खुलासा करने में चरवा पुलिस विफल है ।
चरवा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को एक हफ्ता बीता चुका है लेकिन चरवा पुलिस अभी तक चोरी की घटनाओं का सुरागरसी नही लगा पाई है । बीती रात काजू गांव में दो घरो से चोर भैंस खोल ले गए थे । महादेव पासी पुत्र स्वगीय गौताल पासी की भैंस दरबाजे के पास बंधी थी जिसको रात को चोर खोल ले गए । एक नही बल्कि काजू गांव में दो घरो से भैस उसी रात खुली थी । जिसमे दूसरे भैस मालिक पियारे पासी की भैंस भी चोर ले गए थे । लेकिन घटना के खुलासे में चरवा पुलिस के हाथ अभी भी खाली है । एक व्यापारी जो सब्जी मसाला बाजार बाजार जाकर बेचता है वह मूरतगंज की बाजार कर के शाम को अपने घर वापस जा रहा था । व्यापारी कृष्णा डोली गांव के समीप पहुँचा तो मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने व्यापारी को तमंचा दिखा कर रोक कर व्यापारी को लूट लेकर चले जाते हैं । इस घटना में व्यापारी के पास से नौ हजार रुपये व दो मोबाइल बदमाश छीन ले गए जिसमे । विपिन के चचेरे भाई भी साथ मे थे । दोनों मूरतगंज से बाजार कर के घर जा रहे हैं घटना को एक सप्ताह बीत चुके हैं लेकिन चोरी और छिनैती के घटना का खुलासा नहीं हो सका है आखिर कब करेगी ? चरवा पुलिस इसका खुलासा या फिर लूट चोरी की घटनाओं के खुलासे को पुलिस ठण्डे बस्ते में डाल देंगी !