बीती रात अज्ञात चोरों ने लाखों की नकदी व जेवरात पर हाथ किया साफ़

कौशाम्बी : सैनी थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद है । पिछले सप्ताह गरई में चोरी की घटना का खुलासा नहीं हो पाया । अब इस नयी चोरी की घटना ने क्षेत्रीय नागरिकों में भय का माहौल पैदा है ।

बीती सोमवार की रात को सैनी थाना क्षेत्र के निन्दूरा गाँव में राम सूरत पटेल के घर दीवार के सहारे चढ़ कर अज्ञात चोरों ने कमरे मे घुसकर आलमारी व बक्से को तोड़ लाखों रुपये कीमत का जेवरात तथा नकदी पार कर दिया । घर के लोग रात में अधिक गर्मी के कारण बाहर सो रहे थे । सुबह होते ही कमरे में रखा आलमारी व बक्से को टूटा देख पैरों के तले की जमीन खिसक गयी । घटना की सूचना पर सैनी थाना पुलिस पहुँच कर तहकीकात करने मे लगी हुई है । चोरी की घटना से क्षेत्रीय नागरिकों में रोष व्याप्त है ।

——–कौशाम्बी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट 9621680231