दोस्तों के साथ गए युवक की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

कौशांबी : मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के हजरतगंज मोहल्ले के एक युवक को तीन दिन पूर्व दोस्त बुलाकर घर से ले गए थे। तीन दिन से युवक का पता नहीं चलने पर परिजनों ने मामले की सूचना मंझनपुर पुलिस को भी दी थी। लेकिन युवक को पुलिस नहीं खोज सकी।

बीती रात युवक की लाश का पता चला। मौके से युवक की मोटरसाइकिल गायब है। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आशंका जताई जा रही है कि घर से बुलाकर ले जाने वाले युवकों ने ही युवक की हत्या की है।

मंझनपुर के रहने वाले पीर मोहम्मद उम्र लगभग 19 वर्ष पुत्र हसीन उल्ला को 3 दिन पहले दोस्त घर से बुलाकर ले गए थे। लेकिन युवक के वापस घर नहीं लौटने पर परिजनों ने मामले की सूचना मंझनपुर कोतवाली पुलिस को भी दी। लेकिन गायब युवक को पुलिस नहीं खोज सकी। बुधवार की भोर में परिजनों को जानकारी हुई कि युवक की हत्या कर दी गई है। रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। खबर लिखे जाने तक हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जिला ब्यूरो चीफ एम डी मौर्य की रिपोर्ट