संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक संपन्न, व्यापारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लाल बाग लखनऊ में संपन्न हुई व्यापारियों की समस्याओं की चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से अब्दुल हलीम को पी डी का प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश, धर्मेंद्र गुप्ता को लालबाग इकाई का अध्यक्ष, राजेश सोनकर को अमीनाबाद इकाई पी डी का अध्यक्ष बनाया गया ।

संगठन व राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे की सादगी के साथ खूबसूरत कार्यशैली को देखते हुए इन व्यापारियों ने संगठन की अनेकों जिम्मेदारियों का बीड़ा उठाया । संगठन आशा एवं विश्वास करता है कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी व्यापारियों की समस्याओं को लेकर सरकार व प्रशासन तक उनके लिए आवाज उठाते रहेंगे । संगठन को आगे बढ़ाने का काम करेंगे । इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यासिर अजहर सिद्दीकी राष्ट्रीय सचिव सौरभ गोयल प्रदेश सचिव प्रमोद मिश्रा नीरज गुप्ता युवा प्रकोष्ठ नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष वैभव थापर मीडिया प्रभारी इत्यादि बड़ी संख्या में व्यापारी गण उपस्थित रहे । मीटिंग के दौरान सभी व्यापारियों की समस्याओं को सुनते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आप सब की समस्याओं को लेकर लखनऊ जिला अधिकारी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश से मुलाकात करेंगे । आप लोगों द्वारा बताई गई समस्याओं का ज्ञापन सौंपेंगे और फिर उसके बाद संगठन कोई बड़ा निर्णय लेगा जो व्यापारी हित में होगा ।