संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे व प्रदेश वरिष्ठ महासचिव अमित सिंह के द्वारा कमलदीप पांडे जी को उनकी निष्ठा और कर्मठता को देखते हुए सर्वसम्मति से लखनऊ मंडल का उपाध्यक्ष बनाया गया ।
संगठन आशा एवं विश्वास करता है कि कमलदीप पांडे जी व्यापारियों के हित में जिम्मेदारी से कार्य करते रहेंगे । इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव नीलेश सिंह राष्ट्रीय सचिव सौरभ गोयल प्रदेश उपाध्यक्ष शिव कुमार पाल ने पांडे जी को बधाई दी । राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे जी ने कहा कि व्यापारियों के हित के लिए जमीनी स्तर की लड़ाई संगठन हमेशा लड़ता रहेगा । व्यापारियों की हर समस्या को सरकार तक पहुंचाने का काम करेगा ।