कछौना (हरदोई) : प्रमुख सचिव आबकारी संजय एम भुसरेड्डी के आदेश एवं जिलाधिकारी हरदोई अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स एवं जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के निर्देश पर कोतवाली बेनीगंज में गुरुवार को आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर ग्राम चौकीदारों की बैठक आहूत की गई।
बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी हरियावां एस०आर० कुशवाहा, उपजिलाधिकारी सदर सौरभ दुबे द्वारा कोतवाली क्षेत्र में अवैध मदिरा के निर्माण, तस्करी, व्यापार करने वाले व्यक्ति/गिरोह पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सभी ग्राम चौकीदारों को आवश्यक निर्देश दिए गए एवं चर्चा की गई। बैठक में बेनीगंज कोतवाल राज करण शर्मा, आबकारी निरीक्षक संडीला दिलीप वर्मा तथा समस्त ग्राम चौकीदार उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- पी०डी० गुप्ता