खण्ड शिक्षा अधिकारी के पद पर तैनाती से परिवार व शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल

कछौना (हरदोई):- विकास खण्ड कछौना के ग्राम समसपुर निवासी सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक (पंजाब नेशनल बैंक) एवं प्रधान पद प्रत्याशी बालक राम के सुपुत्र नरेश पाल का चयन खण्ड शिक्षा अधिकारी के पद पर जिला प्रतापगढ़ में होने से परिवार में हर्ष और खुशी का माहौल है। सगे-संबंधियों, मित्रगणों व शुभचिंतकों द्वारा बधाई देने का सिलसिला जारी है। इसके साथ ही नरेश पाल असिस्टेंट प्रोफेसर व प्रवक्ता पद की परीक्षा भी उत्तीर्ण कर चुके हैं।

ख़बर:- पी.डी. गुप्ता