जेल में बंद महिला बंदी की एसआरएन प्रयागराज में इलाज के दौरान हुई मौत

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में 4 माह पहले थाना पिपरी के नगर पंचायत चायल में गुलनाज ने तंत्र मंत्र के चक्कर में अपने पति और बच्चे की हत्या कर दी थी। कई महीने से बीमार चल रही गुलनाज की अचानक बीमार पड़ने से जिला अस्पताल ले जाया गया था। जहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रिफर कर दिया। एसआरएन हॉस्पिटल प्रयागराज में आज सुबह महिला बंदी की मौत हो गई। एक सप्ताह से महिला का चल रहा था इलाज।

तंत्र मंत्र के चक्कर मे अपने ही बेटे और पति को उतारा था मौत के घाट। जबसे जेल में आई थी महिला तभी से टेंशन मे बिमार चल रही थी। उसी टेंशन की वजह से बंदी महिला की इलाज के दौरान एसआरएन में हुई मौत। थाना पिपरी इलाके के नगर पंचायत चायल का है मामला।

कौशांबी से ब्यूरो रिपोर्ट