अलग-अलग मुठभेड़ में जम्‍मू-कश्‍मीर के सुरक्षाबलों ने पाँच आतंकवादी मार गिराये

जम्‍मू कश्‍मीर के सुरक्षाबलों के साथ दो अलग-अलग मुठभेड में पांच आतंकवादी मारे गए हैं। अनंतनाग जिले में बिजबहेडा इलाके के सेमथान और शोपियां जिले के हादीपोरा में कल शाम आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड शुरू हुई थी।

पुलिस ने कहा है कि अल-बद्र गुट के तीन आतंकी हादीपोरा, शोपियां में मारे गए। दो दिन पहले सेना के एक जवान की हत्‍या में शामिल दो आतंकवादी सेमथान बिजबहेडा में आज ढेर कर दिए गए। मारे गए आतंकवादियों से हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है।