अमेठी ब्यूरो : अमेठी के जामो थाने के अंतर्गत नाली को लेकर चले आ रहे विवाद के पड़ोसियों ने वृद्ध रामलखन पासी को गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया।
परिजनों के अनुसार कुछ समय से चले आ रहे विवाद के चलते पड़ोस के प्रकाश पासी, शिव करन, शीतला प्रसाद ने अपने अन्य साथियों के साथ रामलखन पासी की दिन दहाड़े गला दबा कर हत्या कर दी जिसके चलते क्षेत्र में दहशत का माहौल बना और परिवारजनों में शोक का माहौल हुआ है। रामलखन के इकलौते बेटे चंद्रेश ने बताया की विवाद के चलते पड़ोसी शीतला प्रसाद ने अपने अन्य चार साथियों के साथ मिलकर उसके पिता को मौत के घाट उतार दिया। सूचना पाकर पंहुची जामो थाने की पुलिस ने मामले को पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू कर दी है।