5 जून 2021 : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक वेद प्रकाश अर्कवंशी पूरा बहादुर जिला हरदोई के आवास पर संपन्न हुई । बैठक में मुख्य अतिथि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट संजीव सिंह यादव, हरदोई जिला अध्यक्ष धर्मसिंह अर्कवंशी का आगमन हुआ ।
बैठक में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया गया और इसी कार्यक्रम में जो व्यक्ति ओमप्रकाश राजभर की विचारधारा से प्रभावित हुए उन लोगों को पार्टी की सदस्यता दिला कर पदाधिकारी मनोनीत किया गया । सदस्यता लेने वालों में कन्हैयालाल गौतम एससी मोर्चा ब्लॉक उपाध्यक्ष, रामकृपाल अर्कवंशी ब्लाक पिहानी महासचिव, राजवीर अर्कवंशी तहसील उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, रामू कुशवाहा विधानसभा अध्यक्ष, मोहम्मद मुन्ना खान ब्लॉक अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, गंगा सागर कुशवाहा ब्लॉक उपाध्यक्ष टडियावां इत्यादि लोगों ने सदस्यता ग्रहण की । कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राकेश अर्कवंशी, हरदोई जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार अर्कवंशी, गोपामऊ विधानसभा अध्यक्ष विनोद अर्कवंशी, विधानसभा उपाध्यक्ष पुत्ती लाल अर्कवंशी आदि लोग मौजूद रहे ।