जल संरक्षण एवं पर्यावरण बचाने के लिए सभी लोग अधिक से अधिक पौधे लगाएँ :- अविनाश कुमार


वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने अहिरोरी ब्लाक की ग्राम पंचायत बरखेरवा में वन रेंज की भूमि पर पीपल का पौधा रोपित कर वृक्षारोपण का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने वन रेंज अधिकारी रत्नेश कुमार से कहा कि इस रंेज में होने वाले पौधों का शतप्रतिशत रोपण कराये और पौधों की देखभाल भी सुनिश्चित की जाये।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में लक्ष्य के अनुरूप विभिन्न विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं के माध्यम से 65,45,065 पौधे रोपित किये जायेगें जिसमें आज एक ही दिन में 5454200 पौधे रोपित किये जायेगंे तथा शेष 1090865 पौधों का रोपण माह जुलाई में वर्षा के अनुसार किया जायेगा। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से कहा है कि जल संरक्षण एवं पर्यावरण बचाने के लिए सभी लोग अधिक से अधिक वृक्ष लगायें और उनकी देखभाल भी करें। वृक्षारोपण कार्यक्रम में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 स्वामी दयाल, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार, अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम, खण्ड विकास अधिकारी अमरेश सिंह चौहान, एम0ओ0आई0सी0 डा0 मनोज कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।