रामू बाजपेयी-
कुरसैली (हरदोई)- बुधवार को प्राथमिक विद्यालय कुरसैली में भाजपा नेता व प्रधान पति गोविन्द पाठक की अध्यक्षता में पुस्तकें व जूते-मोजे आदि का वितरित किये गये। पुस्तक व जूते पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
जानकारी देते हुए प्रधानाध्यापक अनुराग अवस्थी ने बताया कि ये कार्यक्रम सरकार की मंशा के अनुसार चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज प्राथमिक विद्यालय कुरसैली में निःशुल्क पुस्तक व जूते मोजे का वितरण किया गया।
पुस्तक वितरण के उपरांत विद्यालय प्रांगण में पौधरोपण किया गया और इसके बाद मे नामांकन रैली निकाली गयी।
इस मौके पर बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए।
इस अवसर पर भाजपा नेता गोविंद पाठक ने कहा कि ये नन्हे मुन्हे बच्चे देश का भविष्य हैं । सरकार की मंशा है कि सभी बच्चे पढ़ लिखकर काबिल बने और देश को उन्नति के पथ पर अग्रसर करने में सगयोग करें।सरकार बच्चों के भविष्य को लेकर काफी सजग है और समय समय पर ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक करती रहती है।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अनुराग अवस्थी ने वृक्षों के महत्व को समझाया और उन्होंने कहा कि वृक्ष प्रकृति की अनमोल धरोहर हैं। हमें वृक्षों से कई बहुमूल्य वस्तुएं प्राप्त होती है। अतः हमें वृक्षों की देखभाल करनी चाहिए और प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य रोपित करना चाहिए।अंत मे उन्होंने अभिभावको से बच्चों की उपस्थित व नामांकन बढ़ाने की अपील की तथा आये लोगों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्री कान्त व सदस्य मनोज राजपूत, नरेश कुमार, अर्चना, रामदेवी, तारा तथा सुनीता आदि उपस्थित रहीं।