प्रिय विद्यार्थिवृन्द और प्रबुद्धजन!
कल (२१ जुलाई) बुद्धवार रहेगा और आप ‘अमर उजाला उड़ान’ पत्रिका में विशेष आलेख के रूप में एक ऐसे विषय पर एक साथ इतनी अध्ययन-सामग्री प्राप्त करेंगे, जो अन्यत्र दुर्लभ हैं।

कल का विषय होगा, ‘आइए!ओलिम्पिक-खेल के मैदान में चलें’, जो कि सम्बन्धित चित्रों से सुसज्जित चार पृष्ठों की आकर्षक और ज्ञानवर्द्धक सामग्री से भरपूर होगा। उसमें हमने ‘प्राचीन’ ओलिम्पिक से ‘आधुनिक’ ओलिम्पिक-खेलों के ऐतिहासिक संदर्भों को समेटा है। इतना ही नहीं, उसमें २३ जुलाई, २०२१ ईसवी से आरम्भ होकर ८ अगस्त, २०२१ ईसवी के समापन तक की यथोचित सामग्री का समावेश किया है। ‘भारतीय खिलाड़ियों की ओलिम्पिक-खेलों में प्रदर्शन’ पर भी परीक्षोपयोगी सामग्री उपलब्ध करायी गयी है।
आवरण-विशेष में जापान की राजधानी ‘टोक्यो’ में आयोजित वर्ष २०२० ओलिम्पिक से सम्बन्धित उन तथ्यों और आँकड़ों को महत्त्व दिया गया है, जो किसी भी प्रतियोगितात्मक परीक्षा के सामान्य अध्ययन-विषय के परीक्षार्थियों लिए उपयोगी और महत्त्वपूर्ण सिद्ध होंगी।
आप यदि उपर्युक्त अनन्य सामग्री से लाभान्वित होना चाहते हों तो ‘अमर उजाला उड़ान’ साप्ताहिक पत्रिका (बुद्धवासरीय) से जुड़े; उसके ग्राहक बनें और अपने भविष्य के प्रति सजगता का परिचय प्रस्तुत करें।