आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश मंत्री की अध्यक्षता में कार्यकर्त्ताओं/पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक

कछौना (हरदोई) : बालामऊ विधानसभा की आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विधानसभा योजना बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री त्र्यंम्बक त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को कुशल रणनीतिकार बताया, कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया, उन्होंने बताया केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने योजनाओं के माध्यम से अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने का कार्य किया। विपक्षी पार्टियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कोई पार्टी दिल्ली से चलकर यूपी में टूरिस्ट मनाने आती है। कुछ पार्टी जातीय समीकरण गांठने का कार्य कर रही है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास पर कार्य कर रही है। पार्टी के लिए राष्ट्र धर्म प्रथम है। नर सेवा नारायण सेवा भाव को लेकर कार्य कर रही है। बूथ समितियां सक्रिय होकर प्रत्येक मतदाता को अपने साथ मजबूती से जोड़ने का कार्य करें। यह हमारे लिए चुनाव भविष्य को मजबूती की ओर ले जाने का कार्य करेंगे।

इस अवसर पर सांसद अशोक रावत ने बताया वह केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को आम जनमानस को लाभ पहुंचाने के लिए सतत प्रयासरत हैं। विधायक रामपाल वर्मा ने बताया सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनमानस को सीधे मिल रहा है। लोगों के जीवन में आमूल चूल परिवर्तन हुआ है। हमें अच्छा नेतृत्व मिला है। उनके नेतृत्व मैं हम सब को मिलकर देश को आगे ले जाना है। विधानसभा प्रभारी हरिशरण गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कार्यकर्ता को शिकायत करने से रुकावट आती है। वही परिश्रम करने वालों को मजबूती मिलती हैं। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष कर्मवीर सिंह चौहान ने ओजस्वी वाणी में किया। कार्यकर्ताओं को पूरी कार्ययोजना का पाठ पढ़ाया। साथ में ही अपील की पार्टी को मजबूत करने के लिए बूथ की मासिक बैठक अवश्य करें। जिसमें मोदी जी के मन की बात अवश्य सुने। मुख्य अतिथि का सांसद, विधायक, पदाधिकारी गणों ने माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस बैठक में अभय शंकर शुक्ला, पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक अग्रवाल, संतोष अस्थाना, विष्णु दयाल शुक्ला, श्रवण कनौजिया, जे०पी० राणा, अखिलेश कटियार, डॉ० सुशील कुमार गुप्ता, ब्रम्ह कुमार सिंह, प्रदीप सिंह, नवीन पटेल, अमरीश सिंह, पंकज शुक्ला, पुनीत गुप्ता, सुरेश द्विवेदी, अनूप सिंह, विजय सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता