केदारनाथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किये गये आदि शंकराचार्य मंदिर के उद्घाटन समारोह का उत्तरप्रदेश में भी वर्चुअली आयोजन किया गया। इसके लिए प्रत्येक जनपद में कम से कम पांच शिवमंदिरों को चुना गया था।
इस आध्यात्मिक समारोह के सीधे प्रसारण की व्यवस्था की गयी थी। जनपद हरदोई सहित मथुराजी, अयोध्याजी, वाराणसी, प्रयागराज, बरेली, लखीमपुर खीरी, अलीगढ़ और गोरखपुर जैसे प्रमुख धार्मिक शहरों में विशेष पूजा का आयोजन किया गया। हरदोई में सुनासीरनाथ मन्दिर मल्लावाँ, सकाहा शिव मन्दिर, टेढ़ेश्वरनाथ धाम नर्मदा शाहाबाद, संकटमोचन पाण्डुकालीन मन्दिर दिबियापुर और हत्याहरण तीर्थ स्थित शिवमन्दिर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।