आज राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर पी० बी० आर० विज्ञान क्लब (VP-UP0151) द्वारा गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें क्लब सदस्यों ने क्लब समन्वयक प्रदीप नारायण मिश्र के मार्गदर्शन में गणित के माडल ,पोस्टर प्रस्तुत करने के साथ विभिन्न प्रकार की गणितीय एक्टिविटी भी की।

इस अवसर पर प्रबंधक इ०अचिन सिंह पटेल जी, कालेज के शिक्षक साथी सुशील कुमार कनौजिया जी , मनीष पाठक जी, लक्ष्मी शंकर द्विवेदी जी, आकाश कुमार जी, शेर सिंह जी , प्रदीप श्रीवास्तव जी, राकेश द्विवेदी जी, संदीप जी,मृदुल वर्मा जी , कु०अंकिता सिंह व कृषि महाविद्यालय के शिक्षकों श्री जितेंद्र कुमार , राजन तिवारी जी आदि ने कालेज के बच्चों के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन कर बच्चों को मार्गदर्शन प्रदान किया।
