गढ़ाकोटा महाविद्यालय में 23 दिसंबर, गुरुवार को आयोजित होगी राष्ट्रीय कार्यशाला

देश के भाषाविज्ञानी, समालोचक आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय ‘अध्ययन-अध्यापन में शुद्ध हिंदी की उपयोगिता’ पर देंगे विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को प्रशिक्षण

गढ़ाकोटा 22 दिसंबर, 2021

शासकीय पी०जी० कॉलेज गढ़ाकोटा में हिन्दी-विभाग द्वारा 23 दिसंबर, गुरुवार को एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला के संयोजक डॉ० घनश्याम भारती ने बताया कि इस कार्यशाला में 23 दिसंबर को देश के जाने माने भाषाविज्ञानी और समालोचक प्रयागराज उत्तरप्रदेश के आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय गढ़ाकोटा कॉलेज के विद्यार्थियों और शिक्षकों को ‘अध्ययन- अध्यापन में शुद्ध हिंदी की उपयोगिता और महत्ता’ विषय पर अपना व्याख्यान तथा प्रशिक्षण देंगे। डॉ०पाण्डेय इस कार्यशाला के बतौर मुख्य अतिथि होंगे। कार्यशाला की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० ए०के० सिन्हा करेंगे। कार्यशाला के विशिष्ट अतिथि गढ़ाकोटा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर एस०एम० पचौरी तथा भा० ज० पा० के युवा नेता पं० अभिषेक भार्गव होंगे।

इस अवसर पर डॉ० घनश्याम भारती द्वारा संपादित पुस्तक ‘महात्मा गांधी : विविध संदर्भ’ तथा डॉ० पृथ्वीनाथ पाण्डेय जी द्वारा संपादित पुस्तक ‘नई पीढ़ी के सारस्वत हस्ताक्षर डॉ० घनश्याम भारती’ पुस्तकों का विमोचन भी महाविद्यालय के सभागार में होगा।