किशोरी के साथ छेड़खानी, आरोपित गिरिफ़्तार

कछौना, हरदोई। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की तेरह वर्षीय किशोरी मंगलवार की देर शाम गांव के किनारे सरसों के खेत में शौच गई थी। उसी दौरान एक बहसी युवक बेहटा गोकुल निवासी जो काफी समय से अपने मामा से जैसा रहता है ने किशोरी को पकड़कर छेड़खानी करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर वह उसे छोड़ कर भाग गया। किशोरी ने घर आकर पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को बताई। परिजनों व दर्जनों ग्रामीण कोतवाली में पहुंचकर युवक के खिलाफ विरोध करने लगे, ग्रामीणों ने बताया यह बहसी युवक गांव में दर्जनों लड़कियों से छेड़खानी पहले भी कर चुका है।

संसद् मे राहुल गांधी की ग़ज़ब की दहाड़!

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर युवक को हिरासत में ले लिया है, और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता