कछौना। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई श्रीमती अलका पाण्डेय ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के थीम सॉङ्ग “न्याय चला निर्धन से मिलने” के उद्देश्य से उ. प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा निर्देश में एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई श्री सुरेन्द्र सिंह-1 के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्त्वाधान में तहसील संडीला के अन्तर्गत ग्रामपंचायत हथौड़ा, विकास खण्ड कछौना में लीगल ऐड क्लीनिक की शुरुआत की गयी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव के निर्देश पर कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कर्मचारी श्री दिनेश कुमार के द्वारा ग्राम विकास अधिकारी श्री पवन कुमार वर्मा, पंचायत सहायक कु. आकांक्षा मिश्रा, श्री रामकिशोर तथा ग्रामवासियों की उपस्तिथि में लीगल ऐड क्लीनिक का फीता काटकर तथा माँ सरस्वती व महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर फूल, माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर तहसील संडीला के पराविधिक स्वयंसेवक श्री राकेश कुमार, पवनेश कुमार, धीरेंद्र कुमार, सर्वेश, वन्दना कुमारी, धीरज बाबू, विभा एवं नवनियुक्त लीगल ऐड क्लीनिक पी. एल. वी. श्रीमती प्रतिभा देवी तथा ग्रामवासीगण मौजूद रहे।