चौकीदार के परिजनों की मदद के लिए पुलिस ने डेढ़ लाख से अधिक की धनराशि की एकत्र

       कोतवाली पिहानी में सिपाही के रायफल की गोली से मारे गए चौकीदार की मदद को पुलिस आगे आयी है।पुलिस ने पहले दिन ही डेढ़ लाख से अधिक की नगदी परिजनों को सौंपी है जिसमे पिहानी पुलिस का सर्वाधिक योगदान रहा है।
      मंगलवार की देर शाम पिहानी कोतवाली में उस समय हड़कंप मच गया था जब देर शाम एक सिपाही की रायफल मैगजीन लोड करते समय चल गई जिससे रामू नामक चौकीदार की मौत हो गयी।हादसे की जानकारी से कोहराम मच गया वही पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया था।
      जानकारी पाकर एसपी विपिन कुमार मिश्र, एएसपी निधि सोनकर,सीओ ममता कुरील मौके पर पहुंचे।देर रात आईजी जय नारायण सिंह भी पहुंचे थे और परिजनों को ढांढस बंधा कर आस्वस्त किया था।बुधवार को चौकीदार की पत्नी को हरियावां सर्किल की तरफ से 164200 रुपये की धनराशि पुलिस ने एकत्र कर परिजनों को सौंपी।सीओ ममता कुरील एसडीएम ओम प्रकाश गुप्ता व थानाध्यक्ष श्यामबाबू शुक्ल मौजूद रहे।इस धनराशि में पिहानी का सर्वाधिक 97200 का योगदान रहा।