दिल ने तुमको बुलाया है चले आओ मुझे लेने April 28, 2022 कविता 0 Share this on WhatsApp मनीष कुमार शुक्ल ‘मन’, लखनऊ – बहुत तुमने सताया है चले आओ मुझे लेने | बहुत तुमने रुलाया है चले आओ मुझे लेने || नहीं जी पाएंगे तुम बिन बहुत तुम याद आते हो | दिल में तुमको बसाया है चले आओ मुझे लेने || मयासब सब ज़माने के अकेले सह नहीं सकता | दिल ने तुमको बुलाया है चले आओ मुझे लेने || कोई न हूक सुन पाया किसी ने अश्क़ न रोके | दिल ही सबने जलाया है चले आओ मुझे लेने || मेरी हर भूल को भूलो मुझे मुआ’फ़ भी कर दो | लहू दिल का चढ़ाया है चले आओ मुझे लेने || तुम रंगीन स्याही हो और ‘मन’ कोरे कागज़ सा | ख़ुद को तुमसे सजाया है चले आओ मुझे लेने || Share this on WhatsApp poem