कछौना, हरदोई। प्रदेश में चौथे चरण के शांतिपूर्वक व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। विकास खण्ड कछौना में 141 मतदान केंद्र हैं। कोविड-19 के दृष्टिगत रखते हुए ब्लॉक प्रशासन द्वारा सभी मतदेय स्थलों की साफ सफाई व सैनिटाइजेशन कराया गया है। चाक-चौबंद व्यवस्था के लिए सभी निर्वाचन कर्मी अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं।
प्रत्येक मतदान केंद्र पर निर्वाचन संबंधी स्लोगन व महत्वपूर्ण नंबरों की वॉल पेंटिंग कराई गई है। प्रत्येक केंद्र पर कोविड-19 संक्रमण को ध्यानगत रखते रखते हुए कोविड-19 हेल्पडेस्क बनायी गयी हैं, जहां मौजूद कर्मियों को पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, हैंडवाश, मेडिकल किट उपलब्ध कराई गई हैं। बूथों पर बैरिकेटिंग का कार्य राजस्व कर्मी द्वारा कराया जाएगा। मतदान वाले दिन नाश्ता व भोजन की व्यवस्था परिषदीय स्कूलों की रसोइयों द्वारा कराई जाएगी। कोई समस्या आने पर टोल फ्री नंबर 1950 पर जिला प्रशासन व कंट्रोल रूम नंबर 05852-234386 जानकारी दे सकते हैं। विधानसभा 160, बालामऊ का कंट्रोल रूम नंबर 05854-297880 कर सकते हैं।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता