मसीत में स्क्रीनिंग के साथ हुआ दवाओं का छिड़काव

शरदेन्दु मिश्र ‘राहुल’ बघौली

बघौली क्षेत्र के अन्तर्गत मसीत गांव निवासी एक व्यक्ति की कोरोना वायरस रिपोर्ट पाजटिव आने जहां स्थानीय निवासियों में उहापोह की स्थिति है तो प्रशासन ने भी एहतियातन कमर कस ली है । इसी के तहत शनिवार की सुबह क्षेत्राधिकारी बघौली अखिलेश राजन थानाध्यक्ष बघौली फूलचन्द्र सरोज के साथ स्वास्थ्य विभाग टीम में अहिरोरी स्वास्थ्य केन्द्र अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में डाक्टरों की टीम ने घर घर जाकर गांव में सभी ग्रामीणों का प्राथमिक परीक्षण व थर्मल स्कैनिंग कर पूरे गांव को सेनेटाइज करवाया।

क्षेत्राधिकारी बघौली अखिलेश राजन ने कहा कि पाजटिव मरीज के सम्पर्क में आए लोग स्वयं ही अपने घरो में कोरनटाइन हो जाय व शासन प्रशासन के दिशा निर्देशो का पालन करे थानाध्यक्ष बघौली फूलचन्द्र सरोज ने संक्रमण की कडी़ तोड़ने व स्वयं की प्रतिरोधक क्षमता बढा़ने के घरेलू उपाय भी बताए स्वास्थ विभाग की टीम ने लगभग 2000 ग्रामीणो की स्कैनिंग की जिसमें कोई भी संदिग्ध नही मिला प्रधान प्रतिनिधि रईस अहमद ने बताया कि आज दवाओ के छिड़काव के साथ आगामी तीन दिनो तक दवाओ का छिड़काव होता रहेगा आवश्यक मास्क सेनेटाइजर व साबुन ग्राम प्रधान रिहाना बानो की ओर से वितरित कराए जा रहे हैं।