दिल्ली । सतत् व सकारात्मक रूप से देशभर में कार्य करने वाले सोशल संगठन यूथ वर्ल्ड सोशल मंच भारत द्वारा देश के दिल दिल्ली में राजपुरोहित समाज की विसिष्ठ 51 प्रतिभाओं को यूथ वर्ल्ड राष्ट्रीय राजपुरोहित गौरव अवार्ड 2022 से नवाजा जाएगा, आयोजन के डिजिटल पोस्टर का विमोचन श्री निर्मल कुटीर में महामंडलेश्वर महंत श्री निर्मलदास जी महाराज कबीर आश्रम बालोतरा के कर कमलों से हुआ वही पोस्टर का विमोचन बीकानेर शहर की प्रथम नागरिक महापौर श्रीमती सुशीला कंवर राजपुरोहित के हाथों हुआ ।
यूथ वर्ल्ड सोशल मंच के राष्ट्रीय प्रमुख भैरु सिह मनणा (सरवड़ी) ने आगामी आयोजन की जानकारी देते हुए बताया की समाज की प्रतिभाओ को प्रोतसाहन देने के उद्देश्य से देश की राजधानी दिल्ली में जल्द एक भव्य आयोजन किया जाएगा और इस आयोजन में आयोजक यूथ वर्ल्ड सोशल मंच के साथ सहयोगी के रुप मे ब्रह्मपुत्र सेना और समाज की जाजम समूह है , वही समाज सेवी जबर सिह श्रीगोड देचू , परमेश्वर सिह बासड़ा , परमवीर सिह कच्छ , यशपाल सिह शिवतलाव , विक्रम सिंह अर्थण्डी , भागीरथ सिह जोरावरपुरा , भैरु सिह सराणा , जगदीश सिह देशलसर , संदीप सिह आडसर , मधु माया सिह दिल्ली (निदेशक यूथ वर्ल्ड) आयोजन कौर कमेटी सदस्य होंगे ।
भैरु सिह मनणा ने बताया की यूथ वर्ल्ड राष्ट्रीय राजपुरोहित गौरव अवार्ड 2022 के लिए सभी क्षेत्र की वो प्रतिभाएं जिन्होंने राष्ट्रीय / राज्य स्तर पर उपलब्धि परख कार्य किये है वो अपनी सम्पूर्ण जानकारी , प्रमाण पत्र , अपना एक आईडी प्रूफ ईमेल - youthworldnewsbkn@gmail.com के माध्यम से 31 मार्च तक भेज सकते है और 31 मार्च तक प्राप्त सभी प्रोफाइलों में से 51 प्रतिभाओ का चयन आयोजक मण्डल द्वारा गठित चयन समिति करेगी और चयनित प्रतिभाओ को दिल्ली में होने वाले भव्य समारोह में आमंत्रित कर उनको यूथ वर्ल्ड राष्ट्रीय राजपुरोहित गौरव अवार्ड 2022 से सम्मानित किया जाएगा वही आयोजन में अतिथि के रुप मे देश भर से कई नामचीन हस्तियां शिरकत करेगी ।