दिल्ली :- साहित्य संगम संस्थान दिल्ली के संगम सुवास नारी मंच द्वारा होलिकात्सव के अंतर्गत बुधवार को ऑनलाइन अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन फेसबुक काव्य मंच पर आयोजित किया जिसमें देश के विभिन्न प्रान्तों के कवि कवयित्रियों ने काव्य पाठ किया।
हास्य कवि सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रशांत करण विशिष्ट अतिथि डॉ. रोहित रोज एवं डॉ. राजेश पुरोहित जी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के राष्ट्रीय अध्य्क्ष राजवीर सिंह मन्त्र ने की। सरस्वती वंदना प्रेमलता उपाध्याय व स्वागत गीत रंजना बिनानी ने प्रस्तुत किया। धन्यवाद ज्ञापन संगम सुवास नारी मंच की अधीक्षिका छाया सक्सेना प्रभु ने किया। कार्यक्रम का संयोजन व संचालन वन्दना श्रीवास्तव वान्या ने किया। पोस्टर व वीडियो अलंकरण का सुन्दर कार्य डॉ. संगीता मिश्रा जी ने किया।
कवि सम्मेलन में होली गीत फगुआ गीत लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति दी गई। काव्यपाठ करने वालों में उमा मिश्रा परिएटी प्रेमलता उपाध्याय रंजना बिनानी संगीता मिश्रा लता खरे बल्लरी सरोज ठाकुर रवि रश्मि अनुभूति डॉ. रोहित रोज सुनीता रानी राठौर रीतू गुलाटी इंदु शर्मा शचि कुलदीप रुहेला प्रशांत करण अर्चना जायसवाल सुधा बसेर प्रीति देवी कुसुम खरे श्रुति आशा जाकड मंजूषा किंजवडेकर अनुराधा प्रियदर्शनी ईश्वर चंद जायसवाल डॉ. राजेश पुरोहित डॉ. मिथलेश मिलिंद स्वर्णलता टण्डन सरिता त्रिपाठी सुधा बसोर शिवानी शुक्ला ज्योति विपुल जैन नंदिता माजी शर्मा जी श्रीकांत जय जगदीश गोकलानी आदि के नाम प्रमुख हैं।