छुट्टी के बाद प्राथमिक विद्यालय में उड़ा अबीर गुलाल, बच्चों ने खेली होली

प्रधानाध्यापक ने होलिका दहन से संबंधित बच्चों को सुनाई कहानी

कछौना, हरदोई। प्राथमिक विद्यालय समसपुर के नौनिहालों ने होली के अवसर पर होली की छुट्टी से एक दूसरे को अमीर गुलाल लगाकर बधाइयां दी। बच्चों ने होली से संबंधित रंगोली व पेंटिंग क्राफ्ट बनाकर विद्यालय को खूबसूरत सजाया। प्रधानाध्यापक ने होलिका दहन से संबंधित कहानियां सुनाई।

हिरण्यकशिपु की बहन होलिका को वरदान प्राप्त था कि वो आग में भस्म नहीं हो सकती। हिरण्यकश्यपु ने आदेश दिया कि होलिका प्रहलाद को गोद में लेकर आग में बैठे, आग में बैठने पर होलिका जल गई, भक्त प्रहलाद बच गए। इसी दिन को भक्त प्रह्लाद की याद में इस दिन होली जलाई जाती है। उल्लास व आनंद का सबसे बड़ा उत्सव है। मस्ती से सराबोर बच्चों ने एक दूसरे को रंग लगाते हैं। होली के तीन रंग हैं, एक जो खेत खलियान में दिख रहा है, दूसरा जो प्रेम और श्रृंगार में रचा है, तीसरा जीवन में भरे रंग, प्रकृति से जुड़ा त्यौहार हैं। नाच, गान, हंसी, ठिठोली और मौज मस्ती की त्रिवेणी हैं। शिक्षक शिवेन्द्र कुमार ने बताया कुछ लोग इस अवसर पर शराब और नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं, जो लड़ाई झगड़ा मारपीट व दुर्घटना का कारण बनते हैं। शिक्षकों ने बच्चों की वॉल पेंटिंग, टोली गीत, संगीत को खूब सराहा व उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान इंचार्ज अध्यापक शिवेंद्र कुमार, डाली सिंह, अनूप कुमार, प्रिया सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, मनोज सिंह आदि शिक्षकों ने बच्चों का हौसला अफजाई कर होली की ढेर सारी बधाइयां दी।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता