उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद की कोतवाली गजरोला क्षेत्र के अन्तर्गत एक युवती ससुरालियों द्वारा मौत के घाट उतारने के मामला सामने आया है। वहीं रविवार को परिजन दिल्ली से शव लेकर गजरौला थाने पहुंचे ओर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
जानकारी में पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव मूढा मिलक निवासी अमृता का कहना है कि उन्होंने अपनी ननद की शादी 2008 को जनपद अमरोहा की गजरौला कोतवाली क्षेत्र के महोल्ला सरस्वती बिहार जवाहर नगर निवासी गंगाप्रसाद के बेटे मनवीर के साथ की थी। शादी के कुछ दिन तक सब ठीक चलता रहा लेकिन करीब चार पांच महीने के बाद ही मनवीर ने अपनी पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। अमृता का कहना है कि पति मनवीर, ससुर गंगाप्रसाद व ननद मोनी पत्नी सचिन, अंशु पत्नी सतेंद्र, बंटी पत्नी नामालूम उपरोक्त नामित लोग रीतू से पांच लाख रुपये व एक बुलेरो गाड़ी की मांग करते थे। इसी बात को लेकर आये दिन दोनो पति पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता था एक दो बार आपस में समझौते भी हुए। लेकिन फिर भी कोई बात हासिल नहीं हुई।
बीती 8 मार्च को रीतु की अत्यधिक तबीयत खराब होने की सूचना मिली थी जिसे अमरोहा जनपद में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था सूचना मिलने पर जब रितु के मायके वाले अस्पताल पहुंचे ओर डाक्टर से मालूमात की तो उसकी हालत गंभीर बताते हुये डाक्टर ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया। जहां जिंदगी और मौत से जूझते हुए बीती 26 मार्च को रितु जिंदगी से जंग हार गई। आज रविवार की दोपहर को नीतू के परिजन शव लेकर गजरौला थाने पहुंचे और रीतु के ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस को शिकायतीपत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।