डांट से क्षुब्ध होकर किशोर बिना बताए घर से हुआ गायब

कछौना कोतवाली/थाना क्षेत्र के ग्रामसभा रैसों के रामखेलावन पुत्र राम भरोसे का बड़ा लड़का राजकुमार परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर बिना बताए घर से गायब हो गया है। परिजनों के काफी खोजबीन के बाद जब उसका पता नहीं चल रहा है तो परिजनों में कोतवाली थाना क्षेत्र में गुमशुदगी की का प्रार्थना पत्र दिया है।

जानकारी के अनुसार राजकुमार पुत्र रामखेलावन धानुक का बड़ा लड़का जो परिवार में आपस में किसी बात को लेकर अपने भाई बहनों के साथ लड़ झगड़ रहा था। जिसको लेकर उसके पिता रामखेलावन ने उसको डांट लगाई।

पिता की डांट से आहत होकर राजकुमार दिनांक 13/07/2022 को बिना बताए घर से निकल गया था। जिसको लेकर परिजनों ने काफी खोजबीन की गली मोहल्ला आस पड़ोस के गांव अपने नाते रिश्तेदार खोजबीन करने के बाद भी अभी तक उसका पता नहीं लग पाया है। जिससे परेशान होकर उसके पिता रामखेलावन पुत्र रामभरोसे ने कोतवाली में जिसको लेकर प्रार्थना पत्र दिया है। उसके पिता ने बताया राजकुमार की लंबाई 3 फुट 6 इंच है चेहरे मे आँख पर चोट का निशान तथा दाहिने हाथ में भी चोट का निशान है नीले कलर की पेंट सफेद बनियान तथा गले में चेकदार अंगोछा डाले हुए है। राजकुमार अपने चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था ।