बघौली/कछौना, हरदोई। थाना क्षेत्र बघौली के अंतर्गत ग्राम सेमरा कला से एक विवाहित महिला घर से बिना बताए गायब हो गई। परिजनों ने महिला के गायब होने की सूचना थाना बघौली में दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शिकायत पत्र में पति विनोद कुमार ने बताया उनकी पत्नी कुसुम यादव उम्र 32 वर्ष सोमवार को घर से संदिग्ध अवस्था में गायब हो गई। दो मासूम बच्चों को घर पर छोड़ गई, वह अपना मोबाइल भी घर पर छोड़ गई है। गायब महिला का हुलिया रंग गोरा, चेहरा गोल, एकहरा बदन, लंबाई सामान्य, साड़ी लाल रंग व हवाई चप्पल पहने हुए हैं। परिजनों ने रिश्तेदारी व आसपास गांवों में काफी खोजबीन की, परंतु कोई जानकारी नहीं मिल सकी। परिजनों को आशंका है कोई व्यक्ति महिला को बहला फुसलाकर ले गया है। सबसे ज्यादा दिक्कत मासूम बच्चों के सामने हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। भोजन बनाने का संकट खड़ा हो गया है। महिला के इस कदम की ग्रामीण निंदा कर रहे हैं, मां की ममता पर महिला को लोग कोस रहे हैं। वहीं पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता