निजी अस्पताल में युवक की मौत, मृतक की माता ने हॉस्पिटल में गलत इलाज का लगाया आरोप

निजी हास्पिटल में तीन दिनों से पेट दर्द का इलाज चल रहे युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु

कछौना, हरदोई। स्वास्थ्य विभाग की लचर प्रणाली के चलते क्षेत्र में मानकों को दरकिनार कर हॉस्पिटल/नर्सिंग होम व क्लीनिक; झोलाछाप डॉक्टर धड़ल्ले से चला रहें हैं, जो आम जनमानस के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। जिसके चलते लोग अनजाने में गंभीर बीमारियों के शिकार होकर मौत के घाट उतर रहे हैं, इन्हें स्वास्थ्य विभाग की मौन स्वीकृति प्राप्त है। 
                   
स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता के चलते रविवार को ग्राम कन्थरी थाना मल्लावां की निवासिनी पीड़िता सरस्वती ने बताया मेरा पुत्र जज्जू (25) पुत्र रामदयाल पेट दर्द के इलाज हेतु कछौना स्थित एन०बी० हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां पर गुरुवार से उसका इलाज चल रहा था। अयोग्य डॉक्टरों की लापरवाही व गलत इलाज से उनके पुत्र की मृत्यु हो गई है। जिसकी शिकायत कोतवाली कछौना में कराई हैं। 

कछौना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह के निर्देश पर उप निरीक्षक ब्रजेश सिंह ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक में बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी के चलते परिवार का भरण पोषण करने वाले युवक की असमय मृत्यु हो गई। कछौना में धड़ल्ले से अस्वीकृत नर्सिंग होम/हॉस्पिटल, क्लीनिक, पैथोलॉजी, एक्स-रे सेंटर झोलाछाप डॉक्टर आम जनमानस के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। जिनके कारण आए दिन अनहोनी घटनाएं घट रही है। काफी शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग झोलाछाप डॉक्टरों को नोटिस देकर कर्तव्यों की इतिश्री कर लेते हैं।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता