कछौना में एक और अस्पताल का हुआ उद्घाटन

कछौना, हरदोई। कछौना कस्बे में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए नवोदय हॉस्पिटल का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉक्टर सुप्रिया तिवारी ने फीता काटकर किया, उन्होंने कहा ग्रामीण क्षेत्र में प्रशिक्षित डॉक्टरों से आम जनमानस का इलाज सुगम होगा। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का इलाज सुगम होगा।

हॉस्पिटल के डायरेक्टर अनूप कुमार वर्मा ने बताया इस हॉस्पिटल में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा मिलेगी। टाइफाइड, डेंगू, मलेरिया, बुखार का इलाज, पीलिया, दिन का दौरा, अस्थमा, टीवी आदि बीमारियों का इलाज प्रशिक्षित डाक्टरों की सुविधा मुहैया है। इस हॉस्पिटल में डॉ० ए०के० वर्मा, डॉ० एन०के० कश्यप, डॉ० नेहा सिंह, डॉ० अर्चना यादव, डॉ० अरुणेश वर्मा आदि सेवा देंगे। इस अवसर पर क्षेत्र के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनूप वर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता