उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की उप शाखा सण्डीला का चुनाव सम्पन्न

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उपशाखा संडीला की कार्यकारिणी-निर्वाचन में अध्यक्ष पद पर सुशील गुप्ता निर्वाचित किए गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रितेश यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार, मंत्री राजेन्द्र प्रसाद, उप मंत्री कुलदीप कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष सुजीत सिंह, ऑडिटर सुशील कुमार मौर्य आदि पदाधिकारी निर्वाचित किए गए।

निर्वाचित पदाधिकारियों को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। निर्वाचित पदाधिकारियों ने बताया कि हम सभी पदाधिकारीगण लेखपाल साथियों के हितों में कार्य करेंगे तथा उनके सुख-दुःख में परिवार के रूप में हमेशा खड़े मिलेंगे। लेखपाल साथियों का शोषण किसी दशा में नहीं होने देंगे।

लेखपाल साथियों से अपील है कि शासन की मंशा के अनुरूप नागरिकों का कार्य बिना किसी भेदभाव के करें, जिससे समाज में उनके प्रति विश्वास का इजाफा हो। नागरिकों को अपने कार्यों के लिए बार-बार चक्कर न लगाना पड़े। निर्वाचित पदाधिकारियों के निर्वाचित होने पर वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर निर्वाचक प्रेक्षक संगीत बाजपेई, निर्वाचन अधिकारी अभिषेक, राज सहित वरिष्ठ पदाधिकारीगण मौजूद रहे।