डॉक्‍टर जितेन्‍द्र सिंह ने स्‍वायत्‍तशासी निकायों मे नव-नियुक्‍त युवाओं को सौंपे नियुक्ति-पत्र

केन्‍द्रीय मंत्री डॉक्‍टर जितेन्‍द्र सिंह ने आज नई दिेल्‍ली में रोजगार मेला के पहले चरण में विभिन्‍न मंत्रालयों और विभागों और स्‍वायत्‍तशासी निकायों में नव-नियुक्‍त युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे। समारोह के दौरान पांच सौ तीस से अधिक युवाओं को ये पत्र सौंपे गये। नवनियुक्‍त करीब 40 युवाओं को श्री जितेन्‍द्र सिंह ने स्‍वयं पत्र सौंपे।
 
समारोह‍ को वर्चुअली सम्‍बोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि यह मेगा रोजगार अभियान प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के संकल्‍प से सिद्धि के मंत्र को पूरा करता है।