हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान आज शाम पांच बजे समाप्त हो गया। इसके साथ ही राज्य में किसी भी तरह की चुनाव रैलियों और बैठकों की अनुमति नहीं होगी। इस बीच पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो गई है। हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग के अनुसार राज्य में 157 ऐसे पोलिंग केंद्र बनाए गए हैं, जहां मतदान अधिकारी, कर्मचारी और सुरक्षा कर्मी महिलाएं ही होंगी। हिमाचल प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग ने हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं से अपील की है कि रिकॉर्ड मतदान करके वे लोकतंत्र के महापर्व में शामिल हों।
Related Articles
नामांकन के प्रथम दिन खरीदे गये 116 नामांकन-पत्र– अविनाश कुमार
January 27, 2022
0
विधान सभा चुनावों में जीत पर भाजपाई खुश
March 4, 2018
0
भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश और गुजरात में फिर सरकार बनायेगी: अनुराग ठाकुर
November 23, 2022
0