आम आदमी पार्टी की ट्रेड विंग अगले 15 दिनों में दिल्ली के बाजारों में 100 से अधिक चुनाव बैठकें करेगी। आप ट्रेड विंग के संयोजक बृजेश गोयल और अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल ने बताया कि ये छोटी-छोटी चुनाव बैठकें होंगी। इसमें अधिक से अधिक व्यापारियों से संवाद करने का प्रयास होगा। प्रत्येक मार्केट में 2 से 5 मीटिंग होंगी। खारी बावली, नया बाजार, भागीरथ पैलेस, सदर बाजार, चावड़ी बाजार, कश्मीरी गेट, करोल बाग, कमला नगर, राजौरी गार्डन, लाजपत नगर, कनॉट प्लेस, नेहरू प्लेस, रोहिणी, शाहदरा और पीतमपुरा जैसी मार्केटों में चुनाव बैठकें की जाएंगी। आम आदमी पार्टी ने 30 से ज्यादा व्यापारियों को टिकट दिया है। कारोबारियों की बहुत सी समस्याएं हैं, जो एमसीडी से जुड़ी हैं।