दिल्ली के लिए मौसम विभाग का यलो एलर्ट

मौसम विभाग ने आज राजधानी के विभिन्न स्थानों पर लू चलने और लोगों को गर्मी से बचने के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में कल भीषण गर्मी रही। कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री को पार कर गया।  
मुंगेशपुर में सबसे अधिक गर्मी रही जहां अधिकतम तापमान 47 दशमलव तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री अधिक था।