कछौना, हरदोई। विकासखंड कछौना की ग्राम सभा में स्थित पलिया डीह को सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल के अथक प्रयास से पर्यटन विभाग के सौंदर्यीकरण के लिए शासन से एक करोड़ 12 लाख स्वीकृत कराया गया। जिससे क्षेत्र को एक नई पहचान मिलेगी।
डीह पर देवी जी की स्थापना है, काफी क्षेत्र है। दूधराज गांव के लोग इस स्थान पर आकर सांस्कृतिक कार्यक्रम करते हैं। वर्ष में कई बार भागवत कथा का आयोजन होता है। आसपास तालाब होने से पलिया डीह की सुंदरता बढ़ जाती है। मानसिक शांति व आध्यात्मिक ज्ञान के लिए लोग आते हैं। लोगों को काफी सुकून मिलता है। विधायक के इस कदम की आम जनमानस सराहना कर रहे हैं। शासन से एक करोड़ 12 लाख धनराशि स्वीकृत होने से स्थान का कायाकल्प हो जाएगा। पर्यटन के रूप में एक नई पहचान मिलेगी।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता