कोथावां, हरदोई- एक हफ्ते पूर्व कोथावां कस्बे मे अतरौली मार्ग पर दिनांक 2 फरवरी 2023 देर रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर कमरे मे रखे बक्से की कुण्डी को तोड़कर लगभग साढे छह लाख के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। मामले मे पुलिस के ढुलमुल रवैये पर पीड़ित ने आलाअधिकारियों से गुहार लगायी है।
घटना के दौरान मकान मालिक दोस्तो के साथ मे लखनऊ गया हुआ था। शनिवार सुबह जब वापस घर वापस आया तो कमरे की खिड़की मे लगी जाली को उखड़ी और कमरे मे रखे बक्से की कुंडी को टूटा हुआ देख वह दंग रह गया। पीड़ित ने चौकी पर शिकायती पत्र दिया। मौके पर पहुँचकर पुलिस ने चोरी की वारदात की लोगों से जानकारियां जुटाई। लेकिन कोई सकारात्मक परिणाम ना निकला। जिसके बाद पीड़ित ने कोतवाली मे तहरीर दी है। लेकिन पुलिस प्रशासन की हीलाहवाली के चलते उचित कार्रवाई ना हो सकी।
परेशान पीड़ित राजेंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय राम चरण निवासी कोथावां ने बताया पांच वर्षो से कोथावां कस्बे मे अतरौली रोड पर अपना मकान बनाकर रहते थे। 2 फरवरी की रात चोरो ने दीवार कूदकर कमरे मे बाहर से लगी जाली को तोड़कर कमरे मे रखे बक्से की कुंडी को तोड़कर बक्से मे रखे करीब 6.50 लाख के आभूषण पार कर दिए। घटना के वक़्त वह अपने दोस्तों के साथ लखनऊ गया हुआ था। सुबह जब वापस घर वापस आया तो कमरे की खिड़की मे लगी जाली को उखड़े हुए व कमरे मे रखा वक्सा की कुंडी टूटी हुई देख वह दंग रह गया। कोथावां चौकी सहित कोतवाली में शिकायत पत्र दिया। लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से उचित कार्रवाई ना होने से 6 फरवरी को आई.जी.आर.एस. के माध्यम से पुलिस अधीक्षक हरदोई, पुलिस महानिदेशक व उपमहानिदेशक उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को शिकायती पत्र भेजा है।
पीड़ित के अनुसार चोरी को अंजाम देने वाले उसके पड़ोसी कन्हैयालाल पुत्र चेतई उनके लड़के करण, रवि पुत्रगण कन्हैयालाल आदि हैं और इन्हीं लोगों ने इस चोरी वारदात को अंजाम दिया है। उपरोक्त लोगों पर शासन-प्रशासन की ओर से विधिक कार्रवाई करके मुझे न्याय दिलाया जाए। कोतवाल सुनील दत्त कौल ने बताया कि पीड़ित राजेंद्र कुमार के द्वारा तहरीर मिल चुकी है। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जायेगी।