दुकानदारों को औद्योगिक क्षेत्र की ओर से भेजी गयी नोटिस, मदद को आगे आया किसान संगठन

हरदोई- सण्डीला औद्योगिक क्षेत्र के चौराहा पर दुकान चलाकर परिवार का पालन पोषण करने वाले दुकानदारों को यूपीएसआईडीसी ने दुकान हटाने की नोटिस भेज दी हैं। परेशान दुकानदारों ने मदद के लिए किसान यूनियन राजू गुट से मदद की गुहार लगाई। 

किसान यूनियन अवध राजू गुट के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने 10 फरवरी की शाम दुकानदारों के साथ खुला बैठक कर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। जिला अध्यक्ष ने कहा की संगठन आप लोगों की समस्या में बराबर का भागीदार हैं। साथ ही कहा कि ग्राम पंचायत सोम की जमीन पर यूपीएसआईडीसी ने अतिक्रमण कर रखा है। पहले मेरे ग्राम की जमीन से अतिक्रमण हटाया जाये, फिर दुकानदारों पर कार्यवाही करें।

यूपीएसआईडीसी के अधिकारियों ने बात नहीं मानी तो हम सब अनिश्चित कालीन धरना शुरू करेगे। सभी दुकानदारों ने एकजुट होकर शनिवार सुबह से ही दुकानों को बंद कर विरोध-प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।