इंडियनवॉइस24 न्यूज़ से अनीश सिंह की खास रिपोर्ट :
हरदोई जिले के पिहानी क्षेत्र के ग्राम सभा मंसूर नगर में आज रात को दो दुकानों पर चोरों ने धावा बोल दिया । रोड पर स्थित अंकुर ज्वेलर्स एंड वस्त्रालय का शटर तोड़ 20 हजार की नगदी 100 gm सोना 4 किलो चांदी सहित लाखों का माल पार कर दिया। वही थोड़ी ही दूर खुशीराम गुप्ता की दुकान ज्वेलर्स का भी शटर तोड़ दिया । लेकिन दुकान मालिक के जाग जाने पर चोर वहाँ से भाग गए।
क्षेत्र में हुई इस बड़ी चोरी से गांववासी सहम से गये है। आये दिन हो रही है चोरियां । मौके पर पहुँचे कोतवाल पिहानी महेश चंद्र ने आश्वासन दिया कि जल्दी ही इस चोरी का पर्दाफाश करेंगे।