हरदोई– सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई व अपर जिला जज सुधाकर दुबे ने आज राजकीय बाल सम्प्रेक्षणगृह का निरीक्षण किया। अपर जिला जज द्वारा भोजन की गुणवत्ता की जांच की गयी तथा किशोरों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गई।
अपर जिला जज द्वारा किशोरों को जानकारी दी गई कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लीगल-ऐड डिफेंस काउंसिल सिस्टम की स्थापना की गई है। ऐसे किशोर जो अपना अधिवक्ता करने में आर्थिक रूप से असमर्थ है उनके मुकदमे की निःशुल्क पैरवी हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में चीफ, डिप्टी व दो असिस्टेंट लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल की नियुक्ति की गई है। अपर जिला जज द्वारा अधीक्षक राजकीय सम्प्रेषण गृह को निर्देशित किया गया कि किशोरों की समस्यायों के समाधान के लिए लीगल ऐड डिफेन्स काउंसिल से निःशुल्क विधिक सहायता के लिए प्रार्थना पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रेषित करें तथा उनको अच्छा नागरिक बनने हेतु प्रेरित करें। इस अवसर पर अधीक्षक राजकीय बाल सम्प्रेक्षणगृह व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लिपिक अभिषेक अवस्थी आदि उपस्थित रहे।