Breaking News

तहसील सभागार बिलग्राम में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन सम्पन्न

विगत 15 जून 2021 को-सचिव/तहसीलदार, विधिक सेवा प्राधिकरण बिलग्राम ने बताया है कि तहसील सभागार बिलग्राम में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन तहसीलदार बिलग्राम की अध्यक्षता में कोविड-19 प्रोटोकाल नियमों का पालन करते हुए वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से किया गया। जिसमें उपस्थित कर्मचारियों तथा पराविधिक स्वयं सेवकों को मुख्य रूप से कोविड-19 के विषय पर विधिक जानकारी दी गयी ।

कार्यक्रम में पराविधिक स्वयं सेवक संघ के सदस्यगण प्रदीप कुमार (लीगल ऐड क्लीनिकल) तथा मित्र कुमार गुप्ता, प्रेमचन्द्र, जेबा खातून, जुलेखा खातून, सोनपाल सिंह, रईसपाल सिंह, आनन्द कुमार आदि मौजूद रहे।